फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर में खाने को लेकर फिर मचा बवाल, सलमान के सामने ही रो पड़ीं रश्मि

Sun, 05 Jan 2020 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में फिर से खाने का मुद्दा उछाला गया। शनिवार को जब अजय देवगन और काजोल आए तो पारस, माहिरा को सलाह देते हैं कि ऐसे लोगों के लिए खाना ना बनाएं जो उनके खाने की बुराई करते हैं। इसके बाद काजोल पूछती हैं कि किन लोगों के बारे में कह रहे हैं उनका नाम लें। पारस कहते हैं कि रश्मि देसाई, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा और शेफाली बग्गा।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पारस की ये बातें सुन रश्मि इमोशनल हो जाती हैं। बाद में वो लिविंग रूम में बैठकर रोने लगती हैं। आरती उनसे पूछती हैं कि 'क्या हुआ, क्यों रो रही है?' इसके बाद रश्मि कहती हैं कि 'खाने को लेकर टारगेट किया जा रहा है। मैं फ्रूट्स खाकर रह लूंगी। आखिर देख तो लो किसके सामने बोल रहे हो।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि को रोता देख सलमान पूछते हैं कि 'क्या हुआ रश्मि?' आगे वो कहती हैं कि 'माहिरा ने खाने को लेकर बहुत मुद्दे बनाए हैं। जो खाना वो बनाती हैं उससे ज्यादा जताती हैं। मुझे इससे दुख पहुंचा है इसलिए मैंने कहा कि मुझे इनके हाथ का बना खाना ही नहीं है।'

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
आज शो में कंगना रनौत आएंगी और अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' का प्रमोशन करेंगी। अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहने वालीं कंगना स्टेज पर पहुंचते ही सलमान के सामने चिल्लाती हुईं नजर आईं। कंगना सलमान के साथ असल में नहीं उलझेंगी बल्कि वो तो एंटरटेनमेंट का 'पंगा' लेंगी। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में कंगना कुछ मजेदार टास्क करती भी नजर आएंगी। कंगना कहती हैं कि 'घर के अंदर जो लोग हैं वो हमेशा चिल्लाकर बात करते हैं।' इसके बाद सलमान चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं, 'मुझ पर एक एहसान करना कि मुझ पर कोई एहसान नहीं करना।' सलमान को इस तरह चिल्लाते देख कंगना डर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter
कंगना भी चिल्लाते हुए कहती हैं कि 'मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है ये आपको धीरे-धीरे पता चलेगा।' आगे सलमान कहते हैं कि 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद मैं खुद की भी नहीं सुनता। अब मैं खुद की मिमिक्री कर रहा हूं।' इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद इस एक्टर ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, कहा- 'यहां काम न मिलने...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें