फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान से रश्मि की शादी को लेकर भाई गौरव ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'हम नहीं चाहते कि...'

Fri, 03 Jan 2020 04:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan, Rashami Desai and Gaurav - फोटो : file photo
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से अरहान खान घर से बेघर हो गए हैं। सलमान खान के इस शो में वह रश्मि देसाई के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में थे। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में रहते हुए सलमान खान और रश्मि देसाई के भाई गौरव ने अरहान खान की असलियत का भी खुलासा किया था। जिसके बाद रश्मि और अरहान के बीच कुछ मुश्किलें आई थीं। अब गौरव ने अरहान खान और रश्मि देसाई के रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Gaurav Desai and Rashami Desai - फोटो : twitter
गौरव देसाई ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 में बहन रश्मि के खेल और अरहान खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर ढेर सारी बाते कीं। गौरव ने रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते के भविष्य पर बात की। गौरव से पूछा गया कि क्या आपको अरहान के साथ रश्मि का भविष्य सुरक्षित लगता है? इस पर गौरव ने कहा, 'अरहान के साथ रहना है या नहीं ये उनका (रश्मि) खुद का फैसला है। वो जो भी फैसला ले भगवान करे वो सही हो।'
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
गौरव ने आगे कहा कि, 'हम नहीं चाहते हमारा परिवार उन्हें किसी फैसले के लिए भड़काए। हम बस एक ही चीज चाहते हैं उनकी खुशियां और सुरक्षा।' सलमान खान ने वीकेंड का वार में खुलासा किया था कि अरहान ने अपनी शादी और बच्चे के बारे में रश्मि को नहीं बताया था। इस बात पर चर्चा करते हुए गौरव देसाई ने कहा कि, 'मुझे ये बहुत अजीब लगा। वो इतनी बड़ी बात मेरी बहन से कैसे छुपा सकता है'। इसके अलावा गौरव ने बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़ों पर भी ढेर सारी बातें कीं। 

4 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
गौरतलब है कि अरहान ने बिग बॉस 13 में दो बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में रहते हुए उनके ऊपर कई आरोप लगे थे। घर से बाहर आने के बाद अरहान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। अरहान पर आरोप था कि वो रश्मि के घर और उनके पैसों का गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। अरहान ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, 'रश्मि और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। मेरे पास उसके घर की चाबी पहले से ही थी। मुझे नहीं पता कि ये सब गलत खबरें कौन और क्याें फैला रहा है। जब मैं घर के अंदर था तब ये सब अफवाहें आनी शुरू हुईं। मुझे बताया गया कि रश्मि के पीछे मेरे घर के कुछ लोग रश्मि के घर पर रह रहे हैं। मुझे लगता है कि ये सब बकवास है और मैं इस पर पहले ही सारी बातें साफ कर चुका हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
साथ ही अरहान ने घर में रश्मि के बैंकरप्ट वाली बात कहने को लेकर भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैंने रश्मि के बारे में कभी गलत नहीं सोचा। घर में मैंने रश्मि के बैंकरप्ट की बात कही थी लेकिन उसके पीछे कोई गलत मकसद नहीं था। मैंने ये सारी बातें रश्मि से साफ कर दी हैं। मेरा उसे दुखी करने का कोई इरादा नहीं था। इसके लिए मैंने उससे माफी भी मांगी। वो सारा मामला वहीं खत्म हो गया।'

पढ़ें: रश्मि के घर और पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, इस सवाल पर अरहान ने दिया ये करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें