फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-पारस ने मधुरिमा पर निकाली भड़ास, क्या बन पाएंगी अगली कप्तान?

Fri, 03 Jan 2020 03:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में लग्जरी बजट टास्क के दौरान एक बार फिर घरवालों ने आक्रामक रुख अपनाया। जिसकी वजह से बिग बॉस ने खुद टास्क को दो बार रोक दिया। नियम के मुताबिक जीतने वाली टीम के सदस्य कप्तानी की रेस में होंगे। घरवालों को दो टीमों में बांट दिया गया जबकि मधुरिमा तुली संचालक थीं। इस दौरान घरवालों को फैसला लेना होगा कि टास्क की संचालक मधुरिमा तुली घर की नई कप्तान बनने लायक हैं या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में कप्तानी के लिए मधुरिमा तुली के नाम पर घर के सदस्य बंटते हुए नजर आए। विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा समर्थन करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
मधुरिमा को लेकर सिद्धार्थ, पारस और माहिरा ने उन पर निशाना साधा। पारस ने कहा कि 'शहनाज की कप्तानी में उन्होंने सबसे ज्यादा परेशान किया। पहले आप खुद नियमों का पालन करें उसके बाद आप किसी को लीड कर सकती हैं।' वहीं माहिरा कहती हैं कि 'आप ना-ना कहते हुए सारे काम करती हैं। आपमें मुझे कप्तानी की कोई क्वॉलिटी नजर नहीं आई। आप बहुत सोई हैं। पहले आप जाग जाइए उसके बाद कप्तान बनिएगा।'
 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मधुरिमा का खुद का कोई प्वॉइंट नहीं होता जबकि कप्तानी के दौरान काफी सोचना पड़ता है।' सिद्धार्थ की बात सुन मधुरिमा कहती हैं कि 'आपको तो मैं संचालक भी ठीक नहीं लगती।' मधुरिमा की बात सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बिल्कुल ठीक नहीं थीं।' आगे पारस कहते हैं कि 'जब टास्क के दौरान शहनाज को चोट लगी तो आपने किसी को रोका नहीं। बिग बॉस को खेल रोकना पड़ा जबकि संचालक होने के नाते ये आपको करना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz,Siddharth Shukla, Madhurima - फोटो : file photo
कप्तानी के लिए खुद का विरोध सुन मधुरिमा भड़क जाती हैं और कहती हैं कि 'संचालक का मतलब ये होता है कि खेल पर ध्यान रखना। सबकुछ संचालक ही बोलेगा क्या? किसी लड़की को लग रही है लेकिन सब एक दूसरे से भिड़े जा रहे हो। अब तो मैं संचालक से सीधे कप्तान बनूंगी।' बहरहाल अब ये तो आज प्रसारित एपिसोड में पता चलेगा कि क्या मधुरिमा अगली कप्तान बन पाती हैं या नहीं।

रिपोर्टर ने दीपिका से रणवीर से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा, भड़क गईं अभिनेत्री और कहा- 'एक्सक्यूज मी...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें