'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) घर के बाहर की खटास 'बिग बॉस' में लेकर आए। इन दोनों ने कई बार इसे भुनाने की कोशिश भी की। हालांकि दोनों के बीच ऐसी क्या बात हो गई थी इसका खुलासा इन दोनों ने अभी तक नहीं किया है। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई से सिद्धार्थ से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए।