बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं । घर में आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था । उन्होंने इन 4 महीनों में अपनी अलग पहचान बनाई और जनता के बीच मशहूर हो गए । उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि शो के मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को टक्कर दे रहे हैं । दर्शकों को लग रहा है कि इस बार के विनर आसिम रियाज ही होंगे ।