फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ के जीतने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन,नौकरी छोड़ने वाली कर्मचारी को लेकर कही ये बात

Sun, 16 Feb 2020 03:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Meera Chopra and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) 'बिग बॉस 13' पर शुरुआत से ही लगातार नजर बनाए हुए हैं। कई बार वो भी मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा चुकी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने के बाद चैनल की एक कर्मचारी ने शो पर गंभीर आरोप लगाए। इस महिला कर्मचारी ने शो के बायस्ड होने की वजह से नौकरी भी छोड़ दी है। अब इस महिला कर्मचारी के समर्थन में मीरा चोपड़ा उतर आई हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
meera chopra - फोटो : social media
मीरा चोपड़ा ने इस कर्मचारी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- 'अंदरूनी सूत्रों के जरिए ये बात हम लोग लंबे वक्त से जानते थे। जो लोग इतने समय से अंदर है उनके साथ अन्याय हुआ है। जिस महिला कर्मचारी के ट्वीट पर मीरा ने कमेंट किया है उसका नाम फेरिया है। फेरिया नाम उनका ट्विटर अकाउंट पर लिखा हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Feria - फोटो : twitter
फेरिया ने लिखा- 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती। कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।'

4 of 5
Asim, Salman and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस एंप्लाई ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। 'बिग बॉस 13' की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं। शो जीतने के बाद जब सिद्धार्थ से शो पर बायस्ड होने के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनके लिए मुझे बुरा लगता है। अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।' 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के जीतने की खुल गई पोल, नौकरी छोड़ते ही कर्मचारी ने बताई पीछे की असलियत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें