बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा शो से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । घर के अंदर पारस कई बार माहिरा शर्मा से प्यार का इजहार कर चुके हैं । वहीं घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, पारस को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं । पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर आकांक्षा ने कई बार नाराजगी जताई है ।