छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां में रहता है। बिग बॉस के सीजन 13 में काफी लड़ाइयां और नोक-झोंक देखने को मिल रही है। ऐसे में शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स से साल 2019 का आखिरी टास्क करवाया है। इस टास्क में बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने उन लोगों के बारे में बताया जिनसे उन्हें बिग बॉस 13 का खिताब हारने का डर है।