फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: पारस से पहले ये चार कंटेस्टेंट्स भी सलमान से ले चुके हैं पंगा, सभी का ऐसा हुआ था हश्र

Wed, 23 Oct 2019 01:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras, Salman and Zubair - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' शुरुआत से ही विवादों में रहा है। इस बीच शो में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर दर्शकों को भी बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। शो में पारस छाबड़ा सलमान खान की बुराई करते दिखे। 'वीकेंड का वार' में सलमान ने पारस की क्लास लगाई। इसके बाद पारस ने माहिरा से कहा सलमान सर को मेरे से ज्यादा ही चिड़चिड़ है। इतना बुरा लगता हूं तो निकाल दो। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट ने सलमान के बारे में ऐसी बात कही हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट ऐसे बयान देकर दबंग खान से पंगा ले चुके हैं। जानिए उन चार कंटेस्टेंट्स के बारे में जो सलमान खान से पंगा ले चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Imam A Siddique - फोटो : twitter
इमाम सिद्दीकी
'बिग बॉस' के अब तक के इतिहास में अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा झगड़ालू होने का टैग दिया जाएगा तो वह इमाम सिद्दीकी हैं। इमाम का सलमान से भी पंगा हो चुका है। शो के दौरान दोनों की बहस घरवालों को देखने को मिली थी। इमाम ने शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही वह अपनी हरकतों से घरवालों को इस कदर परेशान कर देते थे कि सामने वाला रो देता था। इमाम 'बिग बॉस' सीजन छह में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
om swami - फोटो : file photo
स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। इस वजह से सलमान के भी निशाने पर रहे। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। सलमान से स्वामी ओम को पंगा भारी पड़ा। यहां तक कि सलमान ने स्वामी ओम को 'बिग बॉस' के से निष्कासित भी कर दिया था। 

4 of 5
प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo
प्रियंका जग्गा 
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। सलमान के भी लगातार निशाने पर रहीं। सलमान ने प्रियंका को शो से बाहर निकाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zubair Khan - फोटो : file photo
जुबैर खान
सलमान खान का पंगा बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान से भी हो चुका है। सलमान और जुबैर के बीच 'वीकेंड का वार' में कई बार बहस देखने को मिली थी। यहां तक कि सलमान ने जुबैर को डांटा भी था। इसके बाद निष्कासित कर दिया था। बाहर निकलते ही जुबैर ने सलमान के खिलाफ लिखित शिकायत भी की थी। 

यह भी पढ़ें- सलमान की मां इस शख्स को दहेज में लेकर आई थीं घर, इसे डांटकर पछता चुके हैं सलीम खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें