बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा शो के दमदार कंटेस्टेंट में से एक हैं । घर के अंदर वो अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखते हैं। वहीं बाहर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उन्हें बहुत सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में पारस ने घर के अंदर आकांक्षा के बारे में ऐसी बात बोल दी, जिससे वो दिमागी तौर पर परेशान हो गई हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : twitter
अरहान ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है । उन्होंने पारस से कहा, 'तुम्हारी गर्लफ्रेंड तो बाहर तुम्हें बहुत सपोर्ट कर रही है ।' इस पर पारस कहते हैं, 'तो करे । मैंने कहा था क्या उसे सपोर्ट करने के लिए ।' तब अरहान कहते हैं, 'तुमने तो उसके नाम का टैटू बनवाया है ।' फिर पारस कहते हैं, 'बनावाना पड़ा । क्योंकि वो मेरे पीछे पड़ गई थी ।'
विज्ञापन
3 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
ये बात सुन आकांक्षा को तगड़ा झटका लगा है। पारस शो में कभी शहनाज से तो कभी माहिरा से फ्लर्ट करते आए हैं। आकांक्षा ने ये सब देखकर भी पारस का सपोर्ट किया। अब जब पारस ने ये बात बोली तो आकांक्षा हैरान रह गईं। उन्होंने इस बारे में बात भी की ।
4 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : twitter
इस बारे में उन्होंने स्पॉटब्वॉय से बात की । आकांक्षा ने कहा, 'मेरा दिमाग इस वक्त ऐसी स्थिति में नहीं है कि मैं इस बारे में कोई जवाब दे सकूं। मैं अब पारस के बाहर आने का इंतजार कर रही हूं'।
बता दें कि बिग बॉस में इस हफ्ते 5 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं । इसमें आसिम, हिमांशी, शेफाली जरीवाला, रश्मि और पारस शामिल हैं । इस हफ्ते सिद्धार्थ घर के कैप्टन थे । उन्हें ही 5 सदस्यों को नॉमिनेट करना था । सिद्धार्थ ने इन पांचों को नॉमिनेट किया।