फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन से बचने के लिए भिड़े घरवाले, रश्मि ने पारस से कहा- 'गद्दार है तू'

Mon, 11 Nov 2019 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras and Rashami - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में जबरदस्त ड्रामा लगातार देखने को मिल रहा है। इस ड्रामा में आज नॉमिनेशन का तड़का लगने वाला है। 'बिग बॉस' के ट्विटर अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सभी घरवाले एक दूसरे को नॉमिनेट करने की प्रक्रिया कर रहे हैं। खास बात है इस टास्क में टेलीफोन खास भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है- 'नॉमिनेशन के लिए होने वाले हैं आज फोन। कौन करेगा किसे सुरक्षित?' वीडियो में पारस छाबड़ा चिट्ठी पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस टास्क के लिए गार्डन एरिया को पीसीओ में तब्दील कर दिया गया है। कोई भी दो सदस्य बारी-बार से पीसीओ बूथ में जाएंगे। सदस्य कम से कम एक दूसरे से 15 मिनट तक बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Aarti Singh - फोटो : twitter
इस बातचीत के दौरान अपने को सुरक्षित और दूसरे को नॉमिनेट करने के लिए मनाएंगे। जो भी पहले फोन रख देगा वो नॉमिनेट हो जाएगा। शेफाली जरीवाला इस टास्क की संचालक होंगी। इसके साथ ही वह नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हैं क्योंकि वह घर की कैप्टन हैं। 
 

4 of 5
Rashami Desai - फोटो : twitter
पीसीओ में सबसे पहले पारस और रश्मि जाते हैं। दोनों खुद को बचाने के लिए एक दूसरे को फोन रखने की बात करते हैं। वहीं वीडियो में रश्मि पारस से कहती हैं कि 'तूने बता दिया कि तुम गद्दार हो।' इसके बाद पीसीओ में माहिरा शर्मा और आरती आती हैं। दोनों एक दूसरे पर कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tehseen Poonawalla - फोटो : you tube
इस प्रोमो वीडियो से इतना तो साफ है कि घर में बवाल मचना तय है। आपको बता दें, हाल ही में घर से तहसीन पूनावाला बेघर हुए थे। शो से बाहर जाने के बाद तहसीन ने अपने और आसिम के झगड़े के बारे में भी बात कही। तहसीन ने कहा-  'वह आसिम से भी बात करेंगे। आपने वीडियो देखा होगा हम लोग डांस कर रहे थे। सबसे बात करने में बहुत मजा आया। परेशानी ये है कि दस मिनट की बात को बाहर बड़ा मुद्दा बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- BB13: पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा, बताया सिद्धार्थ शुक्ला से क्या है 'दुश्मनी'?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें