फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले लेंगे एंट्री, जानिए किसके घर से कौन आएगा

Thu, 23 Jan 2020 10:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव में चल रहा है। शो का फिनाले होने में कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक्टिव मोड में आ गए हैं। ये सभी कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति के साथ बिग बॉस का खेल खेल रहे हैं। ऐसे में शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार बिग बॉस 13 के आने वाले दिनों में काफी ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
जी हां, बिग बॉस 13 के घर में जल्द सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य घर में रहने आ सकते हैं। इस बात की जानकारी TRENDGYAN नाम के एक ट्विटर हैंडल ने दी। इस ट्विटर हैंडल के अनुसार बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेट्स के परिवार के सदस्य सीक्रेट रूम में जाएंगे। जहां से वो सभी अपने कंटेस्टेंट्स की हरकतों, रणनीतियों और खेल पर नजर रखेंगे। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के घर वाले कुछ दिनों तक सीक्रेट रूम में ही रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
TRENDGYAN के अनुसार, बिग बॉस के सीक्रेट रूम में माहिरा शर्मा के भाई आकाश, शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा, आरती सिंह की भाभी अभिनेत्री कश्मीरा शाह, शेफाली जरीवाला के पति पराग प्यागी, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, विशाल आदित्य सिंह के भाई कुणाल और आसिम रियाज के भाई उमर या फिर उनकी खास दोस्त और पूर्व कंटेस्टेंट्स हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के सीक्रेट रूम में नजर आ सकती हैं। ऐसे में बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड काफी रोचक होने वाले हैं। 
 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वहीं बिग बॉस 13 में इस हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। घरवालों के खेल की रणनीति बदली तो कई घरवालों के कनेक्शन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर सिद्धार्थ-आसिम के झगड़े में 'बिग बॉस' को दखल देना पड़ा तो वहीं शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती भी टूट गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री कर सकते हैं। रोहित की एंट्री की कनेक्शन 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी घर में एक खास टास्क लेकर आएंगे। ये टास्क 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो जो भी इस टास्क को जीतेगा वो सीधा टॉप पांच में पहुंच जाएगा। यानी कि उसे किसी और पड़ाव को पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक मेकर्स 'टिकट टू फिनाले' की तैयारियों में जुट गए हैं। 'टिकट टू फिनाले' 'बिग बॉस' के हर सीजन में होता है। इस बार 'बिग बॉस' का फिनाले 15 फरवरी को है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से लड़ते ही शहनाज के खिलाफ हुए ये सितारे, कहा, 'सना ने किया उनका इस्तेमाल'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें