फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज को लड़ता देख टूट गया मास्टरमाइंड का दिल, बोले- 'मैं बहुत डिस्टर्ब हूं'

Thu, 23 Jan 2020 10:19 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Gupta, Siddharth and Shehnaaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की दोस्ती को न केवल घरवाले बल्कि दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर  #SidNaaz भी ट्रेंड करता है। लोग इन दोनों की मस्ती मजाक को खूब एन्जॉय करते हैं। घर में देवोलीना की जगह कुछ दिन के लिए 'बिग बॉस' के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता (Vikas Gupta) आए थे। विकास ने इन दोनों की दोस्ती को पसंद किया। इसके साथ ये कहते भी नजर आए कि तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। अब सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती टूट गई है जिस पर विकास गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास गुप्ता ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। विकास ने कहा- 'इस खबर ने मेरा दिल तोड़ दिया है। उन दोनों की लड़ाई से मैं बहुत डिस्टर्ब हूं। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।' विकास के इस बयान से साफ है कि उन्हें सिद्धार्थ और शहनाज की लड़ाई बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही। वह दोनों को शो में इस तरह लड़ते देख दुखी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
खास बात है कि जब विकास शो में आए थे तो शहनाज और सिद्धार्थ की नोंकझोक खत्म कराने की उन्होंने कई बार कोशिश भी की थी। शो में वह यह कहते भी नजर आए कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और ये कोई खेल का हिस्सा नहीं है। विकास गुप्ता से पहले गौतम गुलाटी ने भी सिद्धार्थ-शहनाज की लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी थी।

4 of 5
Gautam Gulati , Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
गौतम गुलाटी ने ट्वीट किया था- 'मैंने सिद्धार्थ से कहा था कि वो अच्छा खेल रहा है लेकिन उसका गुस्सा परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू करो लेकिन समझ नहीं आया। मैं वैसे शहनाज को सपोर्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं मनोरंजन के प्वाइंट से नोटिस करता हूं। अब लड़ते रहो।' आपको बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज की लड़ाई बीते वीकेंड का वार से है। दोनों की लडा़ई किस वजह से हुई ये तो सिद्धार्थ ने शहनाज से नहीं कहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth and Shehnaz - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ ने गोलमोल बात करते हुए शहनाज से इतना जरूर कहा था-'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' इसके बाद से दोनों का झगड़ा और बढ़ गया।

कैप्टेंसी टास्क में गुस्से में तिलमिलाई शहनाज ने सिद्धार्थ को दिया धक्का, हैरान रह गए घरवाले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें