फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टेंसी टास्क में गुस्से में तिलमिलाई शहनाज ने सिद्धार्थ को दिया धक्का, हैरान रह गए घरवाले

Thu, 23 Jan 2020 10:19 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaaz Kaur Gill and Siddharth Shukl - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज और सिद्धार्थ अब अलग हो चुके हैं। शहनाज ने सिद्धार्थ से बात करने की कोशिश भी की लेकिन सिद्धार्थ उनसे बात करने को राजी नहीं हुए। यहां तक कि शहनाज ने सिद्धार्थ से ये भी कह दिया कि मैं तुमसे नफरत करती हूं। बावजूद इसके शहनाज सिद्धार्थ से बात न करने को लेकर दुखी हैं। सिद्धार्थ से नाराज होकर शहनाज कुछ ऐसा कर देंगी जिसका अंदाजा खुद सिद्धार्थ को भी नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : Instagram
'बिग बॉस' का 22 जनवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। यह प्रोमो कैप्टेंसी टास्क का है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है। प्रोमो में सिद्धार्थ और शहनाज की नोंकझोक भी नजर आई। वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज पर कमेंट करते हुए दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शहनाज पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं- 'यही होता है जब लोग दो तरफ होते हैं। न इधर के न उधर के।' सिद्धार्थ के कमेंट से शहनाज चिढ़ जाती हैं। वह उसे ऐसा न करने को कहती हैं। सिद्धार्थ फिर भी लगातार उन्हें कमेंट करने से नहीं रुकते। शहनाज गुस्से में आती हैं और सिद्धार्थ को धक्का दे देती हैं। शहनाज को ऐसा करता देख सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। 
 

4 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
वीडियो में माहिरा शहनाज के बर्ताव से नाराज हो जाती हैं। वह कहती हैं- 'दोस्ती का मतलब पता नहीं, आईं दोस्ती निभाने। ये असलियत है इसकी।' प्रोमो में दिखाया गया है कि विशाल आदित्य सिंह कैप्टेंसी टास्क के संचालक होते हैं। वह टास्क के दौरान गलत फैसला सुनाते नजर आए जिसकी सजा बिग बॉस ने सभी घरवालों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Aditya Singh - फोटो : Instagram
वीडियो में दिखाया गया है कि विशाल के फैसले से बिग बॉस नाराज होते हैं। वह सभी घरवालों से कहते हैं कि वह इस टास्क को कैंसिल करते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि अब कोई भी इम्युनिटी टास्क नहीं होगा। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि विशाल के गलत फैसले से बिग बॉस के टास्क रद्द करने और इम्युनिटी छिन जाने पर सभी लोग कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े पर गौतम गुलाटी ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें