'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की दोस्ती को न केवल घरवाले बल्कि दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर #SidNaaz भी ट्रेंड करता है। लोग इन दोनों की मस्ती मजाक को खूब एन्जॉय करते हैं। घर में देवोलीना की जगह कुछ दिन के लिए 'बिग बॉस' के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता (Vikas Gupta) आए थे। विकास ने इन दोनों की दोस्ती को पसंद किया। इसके साथ ये कहते भी नजर आए कि तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। अब सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती टूट गई है जिस पर विकास गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है।