Siddharth Shukla
- फोटो : you tube
शो के दौरान मनीषा शर्मा का नाम बीच में तब आया जब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान ने एक ट्वीट किया। गौहर ने ट्वीट में लिखा था, 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रिट्वीट करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।