फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा शर्मा को लेकर बड़ी खबर, घर में आने से पहले Bigg Boss के इस एक्स कंटेस्टेंट को डेट कर रही थीं

Thu, 16 Jan 2020 12:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 में सभी कंटेस्टेंट ट्रॉफी पाने की रेस में दौड़ रहे हैं । घर में कुछ जोडि़यां भी बनती दिखी हैं । माहिरा-पारस, सिद्धार्थ शहनाज और मधुरिमा-विशाल की केमेस्ट्री को सभी पसंद कर रहे हैं । माहिरा और पारस की बात करें तो कभी दोनों प्यार का इजहार करते हैं तो कभी अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं । हाल ही में माहिरा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है । 
विज्ञापन

2 of 5
manu punjabi
खबर है कि माहिरा बिग बॉस में आने से पहले बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके मनु पंजाबी को डेट कर रही थीं । स्पॉटबॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, बिग बॉस 10 से बाहर आने के 2 महीने बाद ही माहिरा ने मनु को डेट करना शुरू किया था। इससे पहले माहिरा, टीवी एक्टर अभिषेक शर्मा को भी डेट कर चुकी हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बता दें कि माहिरा ने बिग बॉस में आने से कुछ समय पहले ही मनु से ब्रेकअप कर लिया था । अब घर के अंदर माहिरा की पारस के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं । इस बात को लेकर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी बहुत परेशान हैं । आकांक्षा बार-बार कहती नजर आई हैं कि पारस इस गेम में बने रहने के लिए माहिरा शर्मा के साथ दोस्ती बढ़ा रहे है।

4 of 5
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter
वहीं माहिरा की मां भी दोनों के रिश्ते से ज्यादा खुश नहीं हैं । हाल ही में एक प्रोमो में दिखाया गया कि माहिरा की मां ने पारस से ऐसी बात कह दी जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए। माहिरा की मां पारस के पास आती हैं। पारस को देखते ही कहती हैं- 'घर के बाहर तुम्हारी गर्लफ्रेंड है। आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है। माहिरा को बार बार किस ना किया करो, ये सब अच्छा नहीं लगता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
इस दौरान माहिरा अपनी मां को देख रही होती हैं और पारस के चेहरे पर स्माइल होती है। बता दें कि शो के दौरान पारस माहिरा को बार बार किस करते रहते हैं। हालांकि माहिरा पारस को मना भी करती हैं इसके बावजूद वो नहीं मानते। शो के दौरान पारस माहिरा से अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। माहिरा भी बातों बातों में हां कह चुकी हैं। खास बात ये है कि दोनों घरवालों के सामने इसे सिर्फ दोस्ती ही बताते हैं।

माहिरा को बार-बार KISS करता देख फिर भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'मेरे प्यार को बदनाम किया'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें