Madhurima Tuli
- फोटो : social media
विशाल एंगर मैनेजमेंट पर बात करते हुए विजया पंत तुली ने कहा कि 'विशाल ने मुझे अपने एंगर मैनेजमेंट के बारे में बताया था। उसने ज्योतिषियों के कहने पर उंगली में मोती भी पहन रखे हैं ताकि वह शांत रहें। बिग बॉस के घर में मधुरिमा की किसी से अच्छी दोस्ती न होने पर भी उनका मां ने बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा,' हमने देखा है कि शो के अंदर सिर्फ शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ही मधुरिमा के दोस्त हैं। यह बहुत दुख की बात है कि कोई भी मेरी बेटी के चेहरे पर मौजूद दर्द को नहीं पढ़ सका। विशाल उसे नेशनल टीवी पर अपमानित कर रहा था, इससे वह बहुत टूटी हुई थी। मुझे इस बात खुशी है कि शहनाज और आरती सिंह मधुरिमा की स्टैंड लिया।