फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: आसिम के लिए एक बार फिर से शो में आएंगी हिमांशी ! मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता

Fri, 17 Jan 2020 09:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज चर्चित कंटेंस्टेंट्स में से एक हैं। शो में वह अपनेे स्टैंड और रणनीतियों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। इसके अलावा बिग बॉस 13 में आसिम रियाज की नजदीकियां हिमांशी खुराना से देखने को मिली थीं। इतना ही नहीं आसिम हिमांशी को इतना पसंद करने लगे थे कि उन्होंने शो के अंदर ही हिमांशी से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था, लेकिन हिमांशी ने शो के अंदर आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। ऐसे में अब खबर है कि हिमांशी एक बार फिर से बिग बॉस 13 के घर में एंट्री करने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz, Himanshi Khurana - फोटो : social media
जी हां, हिमांशी खुराना एक बार फिर से बिग बॉस 13 में दिखाई देंगी, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि मेहमान बनकर सलमान के शो में नजर आएंगी। अंग्रेजी वेब साइट एबीपी की खबर के अनुसार हिमांशी खुराना की शो के अंदर एंट्री धमाकेदार अंदाज में की जाएगी। हालांकि अभी तक कलर्स टीवी और बिग बॉस 13 के मेकर्स ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खबरों की मानें तो हिमांशी की बिग बॉस के घर में बतौर मेहमान एंट्री केवल आसिम रियाज के लिए होगी। वहीं इससे पहले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर के अंदर फैमिली राउंड में पहुंचे। पराग ने बताया कि कोई उनका बाहर इंतजार कर रहा है। जब आसिम पूछते हैं कि कौन? तो उन्होंने हिमांशी खुराना का नाम लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही पराग ने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और वो बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है। पराग की बातें सुन पहले तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। बाद में वो आसिम को चिढ़ाने लगते हैं। आसिम कहते हैं कि 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' इसके बाद घरवाले आसिम को समझाते हैं कि हिमांशी ने अगर अपना रिश्ता तोड़ा है तो उसने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। खुद को दोष देना ठीक नहीं है।

4 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : voot
हिमांशी के बारे में शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था हिमांशी का मंगेतर बहुत पजेसिव है। शो में जिस तरह हिमांशी और आसिम का रिश्ता दिख रहा था उसके बाद लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो जाएगा।' यहां पर भले ही पराग ने बताया कि हिमांशी ने आसिम के लिए ब्रेकअप कर लिया लेकिन शो में पहुंचे आसिम के भाई ने इससे इनकार किया। बता दें कि हिमांशी और उनके मंगेतर एक दूसरे को 10 साल से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
अब हिमांशी का ब्रेकअप हुआ है या नहीं ये तो वो खुद ही बता पाएंगी। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक हिमांशी एक बार फिर शो में दिखेंगी। वो बतौर गेस्ट बिग बॉस में हिस्सा लेने पहुंचेंगी। ऐसे में दर्शक भी देखना चाहेंगे कि हिमांशी अपने रिश्ते पर क्या बोलती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना का सफर काफी छोटा रहा था। आसिम रियाज की हिमांशी खुराना के साथ उनकी प्रेम कहानी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। छोटी ही सही दर्शकों ने आसिम और हिमांशी की प्रेम कहानी को काफी पसंद भी किया। 


पढ़ें: Bigg Boss 13: देवोलीना ने कहा, 'आसिम ने किया सिद्धार्थ का इस्तेमाल', शहनाज पर भी बोली बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें