फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मधुरिमा की मां ने विशाल पर किया खुलासा, बताया गुस्सा काबू करने के लिए क्या करते हैं वो

Fri, 17 Jan 2020 10:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली इन दिनों बिग बॉस के दंड का सामना कर रहे हैं। बीते दिनों विशाल आदित्य सिंह के गुस्सा दिलाने पर मधुरिमा तुली ने उन्हें फ्राईपैन से मारा शुरू कर दिया। 5 जनवरी को प्रसारित हुए शो में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। दोनों के झगड़े को खत्म करने के लिए बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य सदस्यों को आगे आना पड़ा। ऐसे में अब विशाल आदित्य सिंह को लेकर मधुरिमा तुली की मां विजया पंत तुली ने बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन

2 of 5
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter
हाल ही में विजया पंत तुली ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने विशाल आदित्य सिंह के लिए कहा कि उन्हें एंगर मैनेजमेंट की दिक्कत है। मधुरिमा तुली की मां विजया पंत तुली ने कहा,'मेरी बेटी कंटेस्टेंट हैं तो यह जरूरी नहीं है कि मैं उसकी तरफदारी करूंगी। इतना जरूर है कि विशाल मधुरिमा को लड़ाई के लिए उकसाता है। ये दोनों 'नच बलिए 9' में अपने रिश्ते में फेल हो गए थे। मुझे लगा कि यह दोनों बिग बॉस में एक दूसरे को समझेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो लोग अब भी लड़ रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
विशाल एंगर मैनेजमेंट पर बात करते हुए विजया पंत तुली ने कहा कि 'विशाल ने मुझे अपने एंगर मैनेजमेंट के बारे में बताया था। उसने ज्योतिषियों के कहने पर उंगली में मोती भी पहन रखे हैं ताकि वह शांत रहें। बिग बॉस के घर में मधुरिमा की किसी से अच्छी दोस्ती न होने पर भी उनका मां ने बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा,' हमने देखा है कि शो के अंदर सिर्फ शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ही मधुरिमा के दोस्त हैं। यह बहुत दुख की बात है कि कोई भी मेरी बेटी के चेहरे पर मौजूद दर्द को नहीं पढ़ सका। विशाल उसे नेशनल टीवी पर अपमानित कर रहा था, इससे वह बहुत टूटी हुई थी। मुझे इस बात खुशी है कि शहनाज और आरती सिंह मधुरिमा की स्टैंड लिया। 

4 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter
इससे पहले भी स्पॉटब्वॉय वेबसाइट को इंटरव्यू दिए इंटरव्यू में  विजया पंत तुली मधुरिमा और विशाल आदित्य सिंह को लेकर कहा था कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि विशाल मेरी बेटी के साथ इतना आक्रामक बर्ताव करता है बावजूद इसके मधुरिमा उसे क्यों मुन्ना बुला रही है?उसे विशाल को नजर अंदाज करना चाहिए। ऐसा ही विशाल को करना चाहिए। एक दूसरे से ये लोग बात ही क्यों करते हैं? मुझे नहीं लगता कि मैं ये सब अब और देख सकती हूं। सच कहूं तो मैं परेशान होने के साथ-साथ शर्मिंदा और गुस्से में भी हूं। जब मधुरिमा शो से बाहर आएंगी तो मैं उसे विशाल से दूरी बनाने को कहूंगी। जब बनती नहीं है तो साथ रहने का मतलब ही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
आपको बता दें कि मधुरिमा और विशाल के बीच ये ऐसा पहला वाकया नहीं है इससे पहले उन्होंने विशाल को चप्पल से मारा था। उस वक्त विशाल काफी नाराज हो गए थे। विशाल ने 'बिग बॉस' के कहा था कि अब हम दोनों में से कोई एक ही घर पर रह सकता है। तब बिग बॉस ने कहा था कि 'आप दोनों को फैसला लेना होगा कि घर में से कौन बाहर जाएगा।' हालांकि दोनों ने घर में रहने का फैसला किया था और दंड के तौर पर मधुरिमा को दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया गया था। खास बात है कि यह दोनों कभी एक दूसरे से लड़ते नजर आते हैं तो कभी प्यार। इन दोनों को ऐसा करता देख सलमान ने भी इनसे इनके रिश्ते का स्टेटस पूछा था। सलमान के सामने विशाल ने कन्फ्यूज कहा था। हालांकि घरवालों का कहना है कि यह दोनों नॉमिनेट होते ही एक दूसरे से प्यार का दिखावा करने लगते हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम के लिए एक बार फिर से शो में आएंगी हिमांशी ! मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें