Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
बिग बॉस 13 से जुड़ा ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात करे इस हफ्ते हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया की तो इस बार सभी करवाले घर से बेघर जाने के लिए नॉमिनेशन हैं। दरअसल इस बार नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए घर की किसी एक चीज का त्याग करना था। घरवालों ने किसी भी चीज का त्याग न करके पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली हैं। दरअसल, इस बार 'बिग बॉस' नॉमिनेशन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस भी देखने को मिली।