फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बाहर जाने के चंद घंटे बाद ही हिमांशी ने लिया बड़ा फैसला, आसिम के परिवार से है कनेक्शन

Tue, 04 Feb 2020 10:21 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himanshi Khurana, Asim and Umar - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर में आए कनेक्शन अब घर से बाहर जा चुके हैं। घरवालों को घर से बाहर गए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने आसिम रियाज (Asim Riaz) के परिवार से जुड़ा ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर उनके प्रशंसकों को झटका लग सकता है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
हिमांशी खुराना जब पहली बार घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने आसिम के बड़े भाई उमर रियाज से मुलाकात की थी। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहीं। इसके बाद हिमांशी चाओ से ब्रेकअप के बाद घर में आईं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार घर से दोबारा बाहर जाते ही हिमांशी ने उमर रियाज को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo
हिमांशी के इस कदम से इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ अनबन जरूर है। इस बात का इशारा हिमांशी ने घर के अंदर भी दिया था जब वो रश्मि से आसिम और अपने बारे में बात कर रही थीं। हिमांशी ने रश्मि से कहा था- 'मैं भी उससे प्यार करती हूं लेकिन आसिम के किसी करीबी ने मुझे उसके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने से मना किया था।' 
 

4 of 5
Umar Riaz - फोटो : Instagram
हिमांशी जब घर के अंदर आसिम का कनेक्शन बनकर आई थीं तो आसिम ने उन्हें प्रपोज भी किया था। आसिम के ऐसा करने पर उनके भाई उमर और पिता ने नाराजगी भी जताई थी। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में उमर ने कहा था कि 'हिमांशी जब मुझसे मिली थी तो मैंने उससे कहा था कि आसिम बिल्कुल ठीक खेल रहा है। मैंने उससे यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि तुम उसके साथ रहो जैसे तुम पहले थे। एक दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद उन्होंने कभी उस तरह से इसे दिखाया नहीं। ना ही उन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Umar Riaz and Asim Raiz - फोटो : you tube
उमर ने आगे कहा था- 'मेरा परिवार चाहता है कि वह उसी लाइन को बनाए रखें क्योंकि अंदर ऐसे लोग हैं जो स्क्रीन पर दिखने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। ये सब स्क्रीन पर अच्छा नहीं लगता। हमारा परिवार बिग बॉस देखता है। दोनों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। मुझे पता था कि हिमांशी को देखते ही वो एक्साइटेड हो जाएगा लेकिन मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वो शादी के लिए उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाएगा। मुझे लगता है कि वो शादी के लिए बहुत छोटा है लेकिन उसे इस बात का अहसास नहीं है।'

कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सबके सामने खुद बताई ये वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें