फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के 'फिक्सड विनर' होने के सवाल पर पहली बार बोलीं रश्मि देसाई

Fri, 21 Feb 2020 06:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
rashami desai - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद से लगातार शो पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला का जीतना पहले से ही फिक्स्ड था। इस वजह से घर में रहते हुए भी उन्हीं का पक्ष लिया गया। सिद्धार्थ पर इस तरह के आरोपों के बाद अब पहली बार रश्मि देसाई ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
बीते दिनों मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020 का आयोजन किया गया। इस दौरान रश्मि भी पहुंची थीं। रश्मि से पूछा गया कि 'लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ फिक्स्ड विनर थे।' इस पर रश्मि ने कहा कि 'अगर लोग इस पर बात कर रहे हैं तो लोगों ने आपको बताया होगा कि विजेता कौन होना चाहिए, कौन जीता। मैं कौन हूं किसी की जीत पर सवाल उठाने वालीं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है।'
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : Social Media
आगे रश्मि से पूछा गया कि 'सिद्धार्थ से आपका काफी झगड़ा हुआ अब वो शो जीत चुके हैं। इस पर क्या कहना चाहेंगी?' रश्मि ने कहा कि 'अच्छी बात है वो शो जीते हैं। उन्होंने कुछ कहा होगा तभी मैंने चाय फेंकी होगी। उस मोमेंट को लेकर हमारे बीच सब ठीक हो चुका है।' 

4 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
इससे पहले रश्मि देसाई ने कहा, 'सिद्धार्थ शुक्ला मुझसे जिस तरीके से बात करते थे वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। सिर्फ मैं ही नहीं घर की बाकी लड़कियां भी सिद्धार्थ के बारे में ऐसा ही सोचती थीं। हमारी सोच कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाई। बिग बॉस 13 का जब सीजन खत्म होने जा रहा था, तब मेरे और सिद्धार्थ के बीच में काफी कुछ सामान्य हो गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : amar ujala
बता दें कि 'बिग बॉस 13' का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनलिस्ट थे। आरती और पारस के बाद शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, शहनाज और रश्मि थे लेकिन रश्मि देसाई टॉप 3 में जगह नहीं बना पाई थीं।

शिल्पा शेट्टी के दूसरी बार मां बनने पर सितारों ने दी बधाई, फराह खान से लेकर मलाइका ने किया ये कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें