फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्लास्टिक सर्जरी की वजह से एक बार फिर ट्रोल हो रहीं कोएना मित्रा, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

Wed, 02 Oct 2019 04:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोएना मित्रा - फोटो : social media
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा एक बार फिर प्लास्टिक सर्जरी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कोएना इसी वजह से एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
koena mitra
एक यूजर ने कोएना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- माइकल जैक्सन बिग बॉस में आ गया है। दरअसल माइकल जैक्सन कई बार सर्जरी करवाने के लिए चर्चा में रहे थे और इसीलिए फैंस ने उनकी तुलना माइकल से कर दी। वैसे, कोएना की एक्टिंग की चर्चा भले ही कम होती हो, लेकिन उनकी गलत प्लास्टिक सर्जरी की चर्चा अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कोइना मित्रा - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा- कोएना तुम सर्जरी की दुकान हो। एक ने लिखा मैंने सुना था कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से न सिर्फ तुम्हारा चेहरा बदला बल्कि तुम्हारी आवाज भी बदल गई। आपको बता दें कोएना के बारे में कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई थी और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था।

4 of 5
Koena Mitra - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर में जाने से पहले कोएना ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर इंटरव्यू दिया था। कोएना ने कहा था- "यह हमारे उद्योग की सबसे खराब कहानी है। कई लोगों ने इसे करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है, इसलिए मैंने किया। इसके बारे में बात करने का मन नहीं है। मैंने बयान दिया और यही वजह है कि पीछा नहीं छोड़ते। भले ही आठ-नौ साल हो गए हैं, लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Koena Mitra - फोटो : file photo
कोएना ने आगे कहा- ''इसके अलावा, केवल महिलाओं को ही कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए क्यों कहा जाता है? कोएना ने आगे बताया- ''मेरा शरीर है, मेरा चेहरा, मेरा जीवन, मेरी कहानी और किसी और को इससे कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। कोएना ने यह भी कहा, "इंसान के रूप में, हम बहुत सारी गलतियां करते हैं लेकिन जब तक आप चीजों का अनुभव नहीं करते, तब तक आप कैसे जानेंगे कि ये अच्छा है या बुरा।'' कोएना की इस बात से साफ है कि वो प्लास्टिक सर्जरी को अपनी गलती मानती हैं।

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें