फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज बनकर कार्तिक ने कीं ऐसी हरकतें, हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए घरवाले

Sun, 19 Jan 2020 01:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक, सारा - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आएंगे। कार्तिक और सारा अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों घरवालों के साथ खूब मस्ती करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सामने आए प्रोमो वीडियो में कार्तिक और सारा की मस्ती देख सभी घरवाले हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। यहां कार्तिक आर्यन शहनाज गिल की मिमिक्री करते हैं। वहीं सारा अली खान सिद्धार्थ शुक्ला की मिमिक्री करती हैं। कार्तिक तो शहनाज की तरह खुद को मारने भी लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक, सारा - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज बने कार्तिक कहते हैं कि 'प्यार दो ना मुझको। चाय जब दिया करो ना तो प्यार से दिया करो। दिन भर मेरी तारीफ किया करो। हग करो मुझे। जेलस नहीं हूं।' कार्तिक की एक्टिंग देख सलमान भी हंसने लगते हैं।  

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
कार्तिक और सारा घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और आसिम साथ में डांस करते हैं। अब कार्तिक-सारा घरवालों से और क्या-क्या करवाएंगे ये तो आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
इसके अलावा आज माहिरा, रश्मि देसाई पर भड़कती हुई भी दिखेंगी। माहिरा कहती हैं कि वो रश्मि से बात नहीं करतीं लेकिन उनकी हर बात में रश्मि को घुसना होता है। माहिरा आगे कहती हैं कि वो रश्मि से नफरत करती हैं। 
Bigg Boss 13: हिमांशी का रिश्ता टूटने पर सलमान ने आसिम को लगाई फटकार, कहा- 'तुम्हारी वजह से...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें