bigg boss 13
- फोटो : voot
अगले राउंड में जोड़ियों से पूछा गया कि वो अपने साथी की कौन सी आदत बदलना चाहते हैं और कौन सी आदत उन्हें पसंद है। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें शहनाज की जो बात पसंद है वो है 'पजेसिव, लविंग, केयरिंग। जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि उन्हें शहनाज की कौन सी बात पसंद नहीं आती तो उन्होंने फिर कहा- 'पजेसिव, लविंग, केयरिंग।' वहीं शहनाज ने सिद्धार्थ की अच्छी बात के सवाल पर कहा कि 'अटेंशन देता है, बच्चों की तरह प्यार करता है और मेरे को हग करके सोता है।' हग करके सोने की बात सुनकर काजोल भी हैरान रह जाती हैं और चेहरे से वैसा ही रिएक्शन देती हैं। शहनाज को सिद्धार्थ की कौन सी बात पसंद नहीं है उन्होंने कहा कि 'अग्रेशन, पजेसिव नहीं है, ज्यादा देर लोगों से बात करना और मेरे पास वापस लौटकर ना आना।'