'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घरवालों के लिए नया साल क्या क्या लेकर आया है। इसे बताने के लिए घर में ज्योतिष की एंट्री होगी। इस ज्योतिष का का नाम प्रेम है। घर में ज्योतिष प्रेम आकर घरवालों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे। इसका एक प्रोमो वीडियो भी आया है। वीडियो में बारी बारी से ज्योतिष प्रेम घरवालों से बात कर रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर घरवाले हैरान रह गए।