फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज को ऐसा करते देख भड़के सिद्धार्थ शुक्ला, बोले- 'नहीं पसंद कोई हमारे बेड पर..'

Fri, 03 Jan 2020 05:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : instagram
'बिग बॉस 13' ( Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) की दोस्ती घरवालों के अलावा दर्शकों को भी पसंद आ रही हैं। यह दोनों घर में मस्ती मजाक करते रहते हैं। यहां तक कि किसी भी मामले में दोनों एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में शहनाज ने कुछ ऐसा कर दिया सिद्धार्थ शुक्ला उनसे नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शहनाज गॉर्डन एरिया में शेफाली बग्गा और विशाल आदित्य सिंह के पास बैठी होती हैं। बातों-बातों में विशाल शहनाज को सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे होते हैं। इसके साथ ही पारस और माहिरा के बारे में भी बोलते हैं। इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ के पास आती हैं और उनसे कहती हैं 'क्या तुम मुझे नीचा दिखाने के लिए माहिरा का हर बात पर समर्थन करते हो?' शहनाज की ये बात सुनकर सिद्धार्थ भड़क जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth and Shehnaz - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं 'विशाल ने कहा और तुमने मान लिया।' इसके बाद शहनाज कैप्टन के कमरे में विशाल के साथ बात कर रही होती हैं। सिद्धार्थ शहनाज को विशाल के साथ देखते हैं और वहां से चले जाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ के पास शहनाज आती हैं और कहती हैं कि 'तू नाराज क्यों है? मेरा भी तो मन किसी से बात करने का होता है। तू भी तो करता है।' 
 

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'मुझे डिस्टर्ब मत कर मैं तुम्हें नहीं कर रहा था। मुझे नहीं पसंद कि वो हमारे बेड पर बैठे तो। माफी मांगने की जरूरत नहीं है। तुम जाओ और जो करना है करो। मैंने तुम्हें कभी नहीं रोका है। मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता। अपनी एक्टिंग कही और जाकर करो।' शहनाज कहती हैं- 'लड़ क्यों रहा है मेरे साथ?' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'शहनाज उस तरफ कैमरा है। वहां पर जाओ और कहो कि सिद्धार्थ इस तरह से मेरे साथ कर रहा है। मैं इरीटेट हो रहा हूं। यहां से जाओ।' आपको बता दें, शहनाज और सिद्धार्थ की इस तरह की नोंकझोक घर में अक्सर देखने को मिलती है। हालांक शो में शहनाज ये बात कई बार कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ के बिना नहीं रह सकतीं। 

Bigg Boss 13: पहली बार सिद्धार्थ ने अपने और रश्मि के रिश्ते पर की बात, बताया सेट पर क्या करते थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें