फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: जॉन सीना ने फिर से शेयर की आसिम रियाज की तस्वीर, अब कही ये बात

Mon, 10 Feb 2020 06:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
john cena - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में एक हफ्ते से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में सातों कंटेस्टेंट के फैंस से लेकर उनके करीबी तक सभी समर्थन जुटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक के खेल में आसिम रियाज बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। पिछले दिनों जाने माने WWE रेसलर और सेलिब्रेटी जॉन सीना आसिम का समर्थन करते दिखे थे। अब एक बार फिर जॉन सीना ने आसिम को लेकर पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
asim riaz - फोटो : social media
जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आसिम की एक तस्वीर शेयर की है और उनके फैंस से उनकी जीत के लिए कहा है। तस्वीर में आसिम एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके सामने एक मेज पड़ी हुई है। साथ ही तस्वीर पर लिखा है- #AsimRiazForTheWin
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
#AsimRiazForTheWin ट्विटर पर सुबह से ट्रेंड कर रहा था। जब जॉन सीना ने आसिम के समर्थन में ट्वीट किया तो #JohnCena ट्रेंड करने लगा। जॉन सीना के इस पोस्ट पर हिमांशी खुराना ने भी कमेंट किया और आग लगने का इमोटिकॉन शेयर किया।

4 of 5
John Cena's Post - फोटो : Instagram
इससे पहले जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आसिम रियाज की तस्वीर शेयर की थी। जॉन सीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर रैंडम पोस्ट्स करते हैं। इन तस्वीरों के साथ वो कभी कोई कैप्शन नहीं लिखते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में अपनी रैंडम पोस्ट्स को लेकर जॉन सीना ने कहा था कि हर तस्वीर उनके लिए प्रेरणा है। बता दें कि जॉन सीना शाहरुख खान, रणवीर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और विराट कोहली जैसी हस्तियों की भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर चुके हैं। 

बेटी के अंतिम संस्कार ने नहीं गईं मौसमी चटर्जी, दामाद का आरोप- तेरहवीं में भी नहीं आईं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें