फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिना ने की थी इस कंटेस्टेंट की तारीफ, मेकर्स ने आखिर क्यों एडिट कर दिया सीन

Mon, 16 Dec 2019 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में हिना खान और प्रियांक शर्मा पहुंचे। घर के अंदर दोनों ने कंटेस्टेंट को मजेदार टास्क दिए। इसके तहत एक-एक कर सभी को तीन कंटेस्टेंट के बारे में बताना था जो उन्हें सबसे मजबूत, जिससे सबसे ज्यादा खतरा हो और जो सबसे कमजोर लगता है। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शनिवार को वीकेंड का वॉर एपिसोड के बाद  प्रसारित प्रोमो में दिखाया जाता है कि पारस छाबड़ा आसिम को सबसे कमजोर मानते हैं। हिना खान के सामने पारस कहते हैं कि भले ही ज्यादातर घरवाले आसिम को खतरनाक कंटेस्टेंट मानते हैं लेकिन उनके लिए वो जीरो हैं। इस पर हिना खान कहती हैं कि आसिम के खेल को बाहर पसंद किया जा रहा है और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। यह सीन प्रोमो में तो दिखाया गया था लेकिन जब रविवार को एपिसोड प्रसारित हुआ तो हिना खान ने आसिम के समर्थन में जो बात कही उसे काट दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस के मेकर्स ने आखिर इस सीन को क्यों एडिट कर दिया और टीवी पर नहीं दिखाया। सोशल मीडिया पर आसिम के फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ये सीन क्यों काट दिया गया। 

4 of 5
Rashami, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter
इससे पहले शनिवार को बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी घर में पहुंचीं और मौजूदा कंटेस्टेंट को आइना दिखाया। काम्या ने रश्मि, अरहान और शेफाली जरीवाला को उनकी अच्छाइयां और कमियां बताईं। एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काम्या से पूछा कि आखिर उन्होंने आसिम से क्यों कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Kamya Punjabi - फोटो : twitter
इस पर काम्या ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'निश्चित रूप से मैंने आसिम से भी बात की। मैंने उससे कहा इस घर में तुम्हारा एक ही दोस्त था जिसने हर जगह अपने आपसे पहले तुम्हें रखा। ये हम सबने देखा लेकिन तुमने उसे खो दिया। गेम खेलो लेकिन कौन अपना है और नहीं, इसे भी समझो। हम दोनों ने एक दूसरे को मुस्कुरा कर देखा और गुड लक बोलकर वापस आ गई।' काम्या पंजाबी का ये सीन भी टीवी पर नहीं दिखाया गया था। बहरहाल पहले काम्या और अब हिना के एडिट किए गए सीन के बाद आसिम के फैंस जरूर बिग बॉस के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें