फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की सगाई का झूठ आया सामने, बोलीं- 'शो में मैंने...'

Sat, 21 Dec 2019 02:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' से हिमांशी खुराना जल्द ही बाहर हो गईं। शो में उनके और आसिम के बीच केमेस्ट्री दिखी थी। आसिम ने तो उनसे अपने प्यार का इजहार भी किया था। शो में हिमांशी ने बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। उन्होंने घरवालों को अपनी अंगूठी भी दिखाई थी लेकिन अब घर से निकलने के बाद हिमांशी की सगाई का झूठ सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
एक वेब पोर्टल से बात करते हुए हिमांशी ने अपनी सगाई के सवाल पर कहा कि 'मैंने अपनी सगाई वाली बात को सेफ्टी वॉल की तरह रखा था जिससे कोई मुझे बेवजह परेशान ना करे। हां ये सच है कि मैं कमिटेड हूं लेकिन मेरी सगाई नहीं हुई है। मैं हर रिश्ते को बहुत गंभीरता से लेती हूं इसलिए मैंने शो में वो डिग्निटी कायम रखी।'
विज्ञापन

3 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
हिमांशी से जब पूछा गया कि क्या वो दोबारा शो में एंट्री कर सकती हैं तो उन्होने कहा कि 'हमें इस बारे में कुछ नहीं पता होता। हमारा कॉन्ट्रैक्ट इस तरह का होता है कि हमें कभी भी बुलाया जा सकता है। इस दौरान हमें शो भी देखते रहना पड़ता है और लंबे समय के लिए कहीं बाहर नहीं जा सकते। हमारा कॉन्ट्रैक्ट पूरे शो का होता है।'

4 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : voot
इससे पहले हिमांशी ने खुद के एविक्ट होने पर कहा था कि 'जब पारस घर से बाहर गया तब मेकर्स ने वोटिंग लाइन खोली। इसके बाद उस दिन घरवालों से पूछा गया कि किसे घर से बाहर चले जाना चाहिए। ये बिल्कुल गलत था। ये जनता का फैसला बिल्कुल नहीं था। मुझे गलत तरीके से निकाला गया। मेकर्स पारस और सिद्धार्थ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himanshi and Shefali - फोटो : twitter
हिमांशी ने आगे कहा था कि 'अगर जनता मुझे बाहर करती तो मुझे बिल्कुल बुरा ना लगता लेकिन यहां घर के लोगों ने फैसला लिया। मुझे पहले से ही अंदेशा हो गया था कि इस हफ्ते मुझे घर से बाहर कर दिया जाएगा। ये सब फिक्स होता है। हमें बहुत तरीकों से फंसाया गया ताकि हम में से कोई एक जाए।'

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें