फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही हिमांशी ने मारी पलटी, इस वजह से आसिम को नहीं करना चाहतीं डेट

Tue, 04 Feb 2020 06:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस' 13 में बीते हफ्ते आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर हिमांशी खुराना की एंट्री हुई थी। दोबारा एंट्री करने पर आसिम ने हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज किया जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। हिमांशी का कहना था कि नेशनल टेलीविजन पर इतना बड़ा फैसला लेना अभी जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा था कि वो अभी अच्छेे दोस्त हैं। हिमांशी घर से बाहर आ गई हैं। अब पहली बार उन्होंने इस पर मीडिया से बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में हिमांशी ने कहा कि 'आसिम मुझे लेकर काफी सीरियस था। आसिम ने जब मुझे शादी का प्रस्ताव दिया तो मैंने उसे साफ कर दिया कि घर से बाहर जाकर कोई भी फैसला लेंगे। उसने मुझसे कहा कि बाहर जाकर बहुत कुछ बताना चाहता हूं क्योंकि अभी मैं गेम में हूं और अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।'
विज्ञापन

3 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : Instagram
हिमांशी से जब पूछा गया कि 'आसिम का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं हैं इस पर क्या कहेंगी?' उन्होंने कहा कि 'मैं इस रिश्ते में नहीं पड़ूंगी। मैंने आसिम को बताया था कि मुझे सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। उसका परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं है। अगर वो इस रिलेशनशिप के खिलाफ हैं तो मैं नहीं चाहती उनके बीच कोई दीवार आए।'

4 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
हिमांशी ने आगे बताया कि 'मेरी मां आसिम को काफी पसंद करती हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जो कुछ भी महसूस करती हूं वो उससे बोल दूं। मैं वैसी लड़की नहीं हूं। परिवार की सहमति जरूरी है। कोई स्वीकार करे तो खुशी से करे वरना कोई बात नहीं। मेरा भी सेल्फ रेस्पेक्ट है। आसिम के भाई नेे भी बहुत कुछ किया है उसके लिए, ऐसे में अगर वो बाहर निकलते ही अपने परिवार से लड़ जाए तो मैं ये नहीं चाहती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर से दोबारा बाहर निकलते ही हिमांशी ने आसिम के भाई को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हिमांशी के इस कदम से इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ अनबन जरूर है। इस बात का इशारा हिमांशी ने घर के अंदर भी दिया था जब वो रश्मि से आसिम और अपने बारे में बात कर रही थीं। हिमांशी ने रश्मि से कहा था- 'मैं भी उससे प्यार करती हूं लेकिन आसिम के किसी करीबी ने मुझे उसके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने से मना किया था।' 

Bigg Boss 13: पत्रकार के इस सवाल पर भड़कीं शहनाज गिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़ा और...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें