फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मंगेतर को छोड़ते ही आसिम के प्यार में पड़ी हिमांशी, करना चाहती हैं डेट !

Sat, 18 Jan 2020 10:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
रियलिटी शो बिग बॉस 13 से पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना घर से बेघर हो गईं। बिग बॉस के घर में हिमांशी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनकी नजदीकियां आसिम रियाज के साथ काफी देखने को मिली थीं। आसिम तो बिग बॉस के घर में हिमांशी को इतना पसंद करने लगे थे कि उन्होंने शो के अंदर ही हिमांशी से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। हालांकि उस समय हिमांशी ने आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। लेकिन अब ऐसे खबर आई है कि हिमांशी आसिम रियाज को डेट करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
हाल ही में हिमांशी खुराना ने अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि शो के अंदर आसिम रियाज के साथ बिताए दिनों को वह बहुत याद करती हैं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में आसिम के साथ बिताए पल उनकी जिंदगी के सबसे खास पल हैं। हिमांशी ने खुद कहा कि आसिम ने बिग बॉस के घर से बाहर हुए एक कंटेस्टेंट के जरिए अपना संदेश भी भेजा था कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
हिमांशी खुराना से आसिम रियाज की उनके प्रति फीलिंग के बारे में भी पूछा गया। इसके जवाब में हिमांशी ने कहा कि, 'हां आसिम की मेरे लिए जो फीलिंग है वह काफी सच्ची और साफ है, लेकिन मैंने शो के अंदर उसको बोला था कि बाहर मेरा ब्वॉयफ्रेंड और हम शादी करने वाले हैं।' लेकिन अब हिमांशी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से 10 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है ऐसे में अब उनसे पूछा गया कि अब वह सिंगल हैं तो क्या अब वह आसिम रियाज के साथ रिश्ते चलाना चाहेंगी ? इस पर हिमांशी ने कहा कि कुछ भी हो सकता देखते हैं।  

4 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
हिमांशी खुराना के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 13 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। बीते गुरुवार प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने आसिम के लिए अपना ब्रेकअप कर लिया है। इसका खुलासा हुआ जब शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर के अंदर फैमिली राउंड में पहुंचे। पराग ने बताया कि कोई उनका बाहर इंतजार कर रहा है। जब आसिम पूछते हैं कि कौन? तो उन्होंने हिमांशी खुराना का नाम लिया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और वो बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Riaz, Himanshi Khurana - फोटो : social media
पराग की बातें सुन पहले तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। बाद में वो आसिम को चिढ़ाने लगते हैं। आसिम कहते हैं कि 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' इसके बाद घरवाले आसिम को समझाते हैं कि हिमांशी ने अगर अपना रिश्ता तोड़ा है तो उसने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। खुद को दोष देना ठीक नहीं है। हिमांशी के बारे में शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था हिमांशी का मंगेतर बहुत पजेसिव है। शो में जिस तरह हिमांशी और आसिम का रिश्ता दिख रहा था उसके बाद लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो जाएगा।' यहां पर भले ही पराग ने बताया कि हिमांशी ने आसिम के लिए ब्रेकअप कर लिया लेकिन शो में पहुंचे आसिम के भाई ने इससे इनकार किया। बता दें कि हिमांशी और उनके मंगेतर एक दूसरे को 10 साल से जानते थे।

पढ़ें: जिंदगी के 10 साल शराब पीने में बर्बाद करने पर पछताए जावेद अख्तर, किया बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें