'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के ब्रेकअप का आरोप आसिम रियाज पर लगाया था। सलमान ने आसिम से कहा था कि आपकी हिमांशी के प्रति भावनाओं की वजह से चाओ ने हिमांशी से 10 साल का रिश्ता तोड़ दिया। अब इस पूरे मामले पर हिमांशी खुराना ने चुप्पी तोड़ी है। हिमांशी ने खुद बताया कि आखिर उनके ब्रेकअप के पीछे कौन है।