फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े पर रश्मि का बड़ा बयान, बोलीं- 'सिड के बिना वो कुछ भी नहीं'

Wed, 22 Jan 2020 09:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth, Shehnaz and Rashami - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल का झगड़ा हो गया है। सिद्धार्थ शहनाज से बात भी नहीं कर रहे जिससे शहनाज दुखी हैं। शहनाज ने सिद्धार्थ को मनाने की भी कोशिश की लेकिन सिद्धार्थ नहीं माने। शहनाज और सिद्धार्थ के झगड़े के बाद घरवाले अपनी अपनी तरह से इस पूरे मामले पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं इन दोनों की दोस्ती टूटने के बाद रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Aarti Singh and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
21 जनवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि शहनाज और आरती झगड़ रही होती हैं। आरती शहनाज से कहती हैं- 'तुम्हारी परेशानी क्या है। एक्टिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हारे और सिद्धार्थ के बीच दिक्कतें बढ़ा रही हूं।' इस पर शहनाज कहती हैं कि 'मेरे मैटर में बीच में मत आ।'
विज्ञापन

3 of 5
Aarti Singh and Rashami Desai - फोटो : voot
इसके बाद आरती और शहनाज का झगड़ा और ज्यादा बढ़ जाता है। उधर रश्मि प्रोमो में आसिम से बात करती हुई दिखाई दीं। रश्मि आसिम और पारस छाबड़ा से कहती हैं- 'सिद्धार्थ शहनाज के खेल के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। उसके बिना वो कुछ भी नहीं हैं।' उधर पारस शहनाज से कहते हैं- 'तुझे  #SidNaaz ने मशहूर बना दिया है। तू इसे आगे बढ़ाना चाहती है या फिर खराब करना चाहती है?' जवाब में शहनाज कहती हैं कि 'वो तो अब खत्म हो गया। मुझे अपनी जिंदगी में दिखावटी लोग नहीं चाहिए।'
 

4 of 5
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter
आरती से हुए झगड़े के पहले शहनाज सिद्धार्थ की बातों से दुखी थीं। सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा था- 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
ऐसा कहकर सिद्धार्थ गार्डन से चले गए और शहनाज की आंखों में आंसू भर आए। इसके बाद शहनाज ने सिद्धार्थ से बाथरूम में कहा- 'एक बात पूछनी है तेरे से। तुझे ये कैसे पता कि मैं अपने मां-बाप की सगी नहीं हूं।' जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'मैंने तुम पर बहुत टाइम और इमोशन बेकार कर दिया है और मुझे अब नहीं करना।' 

Bigg Boss 13: सलमान के आरोप के बाद आसिम के समर्थन में उतरीं हिमांशी, बताई ब्रेकअप की असली वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें