फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: आसिम के प्यार में पड़ीं हिमांशी खुराना, मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता

Fri, 17 Jan 2020 09:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
बिग बॉस के घर में ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब कपल के बीच खास कनेक्शन हो जाता है। यही नहीं ये लगाव घर से बाहर जाने के बाद भी देखा गया है। सीजन 13 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने आसिम के लिए अपना ब्रेकअप कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
जी हां, इसका खुलासा हुआ जब शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर के अंदर फैमिली राउंड में पहुंचे। पराग ने बताया कि कोई उनका बाहर इंतजार कर रहा है। जब आसिम पूछते हैं कि कौन? तो उन्होंने हिमांशी खुराना का नाम लिया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और वो बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
पराग की बातें सुन पहले तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। बाद में वो आसिम को चिढ़ाने लगते हैं। आसिम कहते हैं कि 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' इसके बाद घरवाले आसिम को समझाते हैं कि हिमांशी ने अगर अपना रिश्ता तोड़ा है तो उसने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। खुद को दोष देना ठीक नहीं है।

4 of 5
himanshi asim - फोटो : social media
हिमांशी के बारे में शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था हिमांशी का मंगेतर बहुत पजेसिव है। शो में जिस तरह हिमांशी और आसिम का रिश्ता दिख रहा था उसके बाद लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो जाएगा।' यहां पर भले ही पराग ने बताया कि हिमांशी ने आसिम के लिए ब्रेकअप कर लिया लेकिन शो में पहुंचे आसिम के भाई ने इससे इनकार किया। बता दें कि हिमांशी और उनके मंगेतर एक दूसरे को 10 साल से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Raiz and Himanshi - फोटो : voot
अब हिमांशी का ब्रेकअप हुआ है या नहीं ये तो वो खुद ही बता पाएंगी। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक हिमांशी एक बार फिर शो में दिखेंगी। वो बतौर गेस्ट बिग बॉस में हिस्सा लेने पहुंचेंगी। ऐसे में दर्शक भी देखना चाहेंगे कि हिमांशी अपने रिश्ते पर क्या बोलती हैं।

एक हफ्ते में Chhapaak और Tanhaji ने कमा लिए इतने करोड़, जानें किसने मारी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें