फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' जीतते ही जिम में पसीना बहा रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 20 Feb 2020 02:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ की ट्रॉफी की तस्वीरें छाई हुई हैं तो वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ का ये वीडियो जिम का है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ का ये वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
इस वीडियो में सिद्धार्थ एक्सरसाइज करते दिखाई दिए। साथ ही अपने प्रशंसकों को एक खास मैसेज भी दे रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ अपने फैंस से कह रहे हैं- 'इस जीत के लिए आप सभी का शुक्रिया।' वीडियो में सिद्धार्थ पहले से ज्यादा फिट लग रहे हैं। दरअसल, शो के दौरान सलमान ने कई बार सिद्धार्थ से अपना वजन कम करने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot
इस वीडियो से इतना तो साफ है कि वो अपने आप को और भी फिट करने के लिए ज्यादातर वक्त जिम में बिता रहे है। इस वीडियो के अलावा सिद्धार्थ एक और वजह से भी चर्चा में हैं। हाल ही में ट्विटर इंडिया ने अपने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 13' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी हिट साबित हुआ। 
 

4 of 5
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'
रिपोर्ट में आगे कहा गया- 'बिग बॉस के बीते सीजन यानी साल 2018 में इस शो को लेकर 4.1 करोड़ ट्वीट किए गए थे, जबकि इस साल 1 जनवरी 2020 से शो के खत्म होने यानी 15 फरवरी तक ही 10.5 करोड़ ट्वीट किए गए। इस दौरान दर्शकों ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए सबसे ज्यादा ट्वीट किए थे। यहां तक कि कई हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। जिसमें #Sidnaaz,#winnesid, #iamwithsidshukla शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim, Salman and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस तरह से ट्वीट के मामले में सिद्धार्थ शुक्ला पहले नंबर और आसिम रियाज दूसरे नंबर पर हैं। 'बिग बॉस 13' का फिनाले 15 फरवरी को था जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मारी थी। जबकि आसिम पहले रनरअप थे। सिद्धार्थ को 40 लाख रुपये और एक चमचमाती कार भी मिली थी। 

फिल्मफेयर अवॉर्ड को सलमान ने बताया बेफिजूल, बोले- 'जिन्हें खुद पर यकीन नहीं वो लेते हैं पुरस्कार'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें