Vikas Gupta
- फोटो : file photo
दरअसल 11वें सीजन में उन्होंने अपने गेम के चलते 'मास्टर माइंड' का तमगा हासिल किया था। उस सीजन में उन्होंने अपनी योजनाओं से दूसरे कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किले पैदा करते हुए 11वें सीजन के फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। 'बिग बॉस' के घर का फिर से सदस्य बनने को लेकर विकास काफी उत्साहित हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं वापस आ रहा हूं। 'बिग बॉस' मेरे दिल से कभी दूर नहीं हो पाया है। 11वें सीजन के बाद मेरी जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आए। मुझे पूरा विश्वास है कि इस सीजन में भी मुझे अपने चाहने वालों से प्यार मिलेगा।'