Himanshi Khurana and Asim Riaz
- फोटो : twitter
वहीं शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि आसिम की बाहर गर्लफ्रेंड है और वह हिमांशी के साथ अपना रिश्ता शुरू कर रहा है। आसिम की गर्लफ्रेंड होने की बात कितनी सही और गलत इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। हालांकि विकास गुप्ता की इन बातों को शो के बाहर मौजूद आसिम के भाई उमर रियाज ने पूरी तरह से गलत बताया था, लेकिन विकास गुप्ता के खुलासे से आसिम के खेल पर असर पड़ता दिखा, जिसके चलते आसिम की फीमेल फैंस उनके समर्थन में आ गई हैं।