बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से बीते हफ्ते तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) बाहर हुए थे। शो से बाहर जाते ही तहसीन ने घरवालों के कई राज खोले। वहीं अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में तहसीन ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तहसीन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि घर में सबसे ज्यादा किस चीज की उन्हें दिक्कत हुई और कौन सा ऐसा कंटेस्टेंट है जो अपने ऊपर इमोशन को हावी होने दे रहा है।