फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: एक्स कंटेस्टेंट का कुशल पंजाबी की आत्महत्या पर बयान, बोलीं- 'वो मुझसे कहता रहा कि..'

Thu, 02 Jan 2020 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dalljiet Kaur and Kushaal Punjabi - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरे कुशल पंजाबी (Kushaal Punjabi) ने 27 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। कुशल के निधन के बाद से लगातार सितारे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एकता कपूर ने कुशल को लेकर पोस्ट किया था जो काफी चर्चा में रहा था। इस बीच 'बिग बॉस सीजन 13' से बेघर हो चुकीं अभिनेत्री दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने कुशल पंजाबी को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Dalljiet Kaur - फोटो : twitter
दलजीत ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। दलजीत ने कहा- 'जब शाहीन से मेरी शादी टूटी तो मैं डिप्रेस थी। निजी जिंदगी में लो फेज चल रहा था। उस वक्त कुशल ने मुझसे बात की। कुशल ने मुझे समझाया था। वो मुझसे कहता रहा कि एक टूटा रिश्ता आपकी जिंदगी का अंत नहीं हो सकता। अब उसने खुद ऐसा कर लिया। वो ऐसा कैसे कर सकता है?' 
विज्ञापन

3 of 5
kushal punjabi - फोटो : Instagram
दलजीत ने आगे कहा- 'क्या उन्हें इस बात का एहसास था कि उनके बेटे कियान पर इसका क्या असर पड़ेगा? इस बात का अफसोस है कि कियान कभी भी ये नहीं जान पाएगा कि उसके पापा कितने अच्छे इंसान थे। तीन साल के बच्चे के अंदर जो अपने पापा को लेकर इमेज हो बड़े होने तक बरकरार नहीं रहती है।' 

4 of 5
Dalljiet Kaur - फोटो : file photo
इससे पहले दलजीत ने सोशल मीडिया पर कुशल पंजाबी को लेकर कई पोस्ट किए थे। नए साल पर दलजीत ने कुशल को याद करते हुए लिखा था- 'इस साल के अंत और नए साल की शुरुआत के दौरान मुझे कुछ यादों ने घेर लिया है। यह यादें उस इंसान की है जिसने मेरी तब मदद की जब मेरी जिंदगी का कठिन दौर था। आपके शब्द मेरे दिमाग में गूंजेंगे और आप मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter
'मेरे बाकी जीवन में आप दिल में जिंदा रहेंगे। मुझे पता है आप उस हर शब्द में यकीन करते हैं जो आप कहते थे। नए साल की पूर्व संध्या पर मुझे सभी चीजें याद आ रही हैं। बस तुमसे कहना चाहती हूं कि मैं बहुत प्यार करती हूं और मैं हमेशा तुम्हें मिस करूंगी।' कुशल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया था। 

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने घरवालों के सामने छुए माहिरा के पैर, बोलीं- 'मुझे माफ कर दो'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें