Arhaan Khan
- फोटो : voot
शो से बाहर जाते ही अरहान ने कई और बातें कही थीं। अरहान ने कहा था, 'मेरा प्लान काफी बड़ा था। मैं अपने बेघर होने से नाखुश हूं। मेरा सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। मैं अच्छा खेल रहा था और सही चीज के लिए खड़ा होता था। मैंने सही को सही और गलत को गलत बताया मैं दूसरी टीम में था लेकिन जब मुझे सिद्धार्थ के साथ टास्क करने को मिला तो वो भी मैंने अच्छे से किया। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब अच्छा खेलने वाला कोई कंटेस्टेंट जल्दी बेघर हो गया हो। मेरे पास शो के लिए बहुत कुछ था। मेरा गेम, निजी जिंदगी और दोस्ती भी लेकिन मुझे ज्यादा समय नहीं मिला।'