फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: पारस को दिल देकर पछताईं तीन अभिनेत्रियां, सिद्धार्थ ने भी तोड़ा 'गोपी' का भरोसा

Wed, 02 Oct 2019 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' 13 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार प्रसारित हुए एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। टास्क खत्म होने के बाद 'बिग बॉस' ने एक नया ट्विस्ट ला दिया जिसकी वजह से कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
टास्क में लड़कियों को दिल के आकार के बने कुशन उन लड़कों को देना था जिनसे उनका कनेक्शन अच्छा हो। सिद्धार्थ डे और असीम रियाज को पहले एपिसोड के दौरान अमीषा पटेल से ब्लैक हॉर्ट मिला था इस वजह से उन्हें टास्क से बाहर रखा गया। जिसके बाद लड़कियों को पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक में से किसी एक को चुनना था।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
पारस छाबड़ा को सबसे ज्यादा लड़कियों ने दिल दिया। टास्क में दलजीत, रश्मि, कोएना, शेफाली और माहिरा ने पारस को अपना दिल दिया। पारस के बाद दूसरे नंबर पर सिद्धार्थ शुक्ला रहे। उन्हें आरती और देवोलीना ने दिल दिया। तीसरे नंबर पर अबु मलिक थे उन्हें शहनाज गिल से एक दिल मिला। टास्क खत्म होने पर बिग बॉस ने बताया कि ये एक नॉमिनेशन प्रकिया है। अब उन लड़कों को किसी एक लड़की के दिल को सुरक्षित करना था।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
पारस ने पांचों कंटेस्टेंट में माहिरा शर्मा को सुरक्षित किया। जिसके बाद दलजीत, रश्मि, कोएना और शेफाली नॉमिनेट हुईं। वहीं सिद्धार्थ ने 'गोपी बहू' यानी देवोलीना का भरोसा तोड़ते हुए आरती सिंह को सुरक्षित किया। सिद्धार्थ ने कहा  कि वो आरती को काफी पहले से जानते हैं इसलिए वो उन्हें सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
नॉमिनेशन के दौरान पारस ने शेफाली का दिल नष्ट किया था। इसके साथ ही पारस ने वजह देते हुए कहा कि 'चूंकि वो हमेशा रोती रहती हैं और मुझे रोंदू लोग नहीं पसंद हैं।' ये बात शेफाली को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

बिग बॉस 13: इन चार अभिनेत्रियों को प्यार में मिला 'धोखा', जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें