बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 जल्द शुरू होने वाला है। बिग बॉस 13 के प्रसारित होने से पहले शो को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कई सितारों के आने की अफवाहें भी काफी सुनने को मिली, लेकिन अब शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगभग साफ हो चुका है कि बिग बॉस 13 में कौन-कौन से सितारे शरीक होने वाले हैं।