फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: बाहर जाते ही देवोलीना ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते का किया खुलासा, बोलीं- 'मेरा जो भी...'

Tue, 03 Dec 2019 06:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena and Siddharth - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) तबीयत ठीक ना होने की वजह से बाहर चली गई हैं। देवोलीना के बाहर जाते ही रश्मि देसाई के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी भावुक नजर आए थे। घर से बाहर आते ही देवोलीना ने मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ और अपने रिश्ते की असलियत बताई है। इसके साथ ही पारस छाबड़ा की पोल भी खोली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने घर से जुड़े कई खुलासे किए। देवोलीना से जब सिद्धार्थ और उनके रोमांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'देखने में ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ बहुत बदतमीज और घमंडी इंसान हैं लेकिन यह सच नहीं हैं। वह नेक दिल शख्स हैं। सिद्धार्थ और मेरा जो भी रोमांस देखने को मिला वह केवल मस्ती थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth Shukla and Devoleena - फोटो : twitter
देवोलीना से जब पूछा गया कि मां ने उन्हें और सिद्धार्थ को देखकर क्या रिएक्शन दिया? जवाब में देवोलीना ने कहा- 'मां को ऐसा लगता है कि मैं और सिद्धार्थ एक अच्छी जोड़ी है। वो ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि वह उससे अभी तक मिली नहीं है। अगर ऐसा होता है तो इससे बुरा कुछ और नहीं होगा।' 'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा पारस छाबड़ा चर्चा में रहते हैं। 

4 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस छाबड़ा के गेम प्लान के बारे में देवोलीना ने कहा- 'पारस छाबड़ा जितनी भी चालाकी से खेल की प्लानिंग करें लेकिन उनकी सारी प्लानिंग उन्हीं की तरह फ्लॉप है। जो दूसरों के बारे में बुरा सोचता है उसका खुद ही नुकसान होता है।' शो से बाहर आते ही देवोलीना सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। यहां तक कि उनकी तबीयत में भी लगातार सुधार हो रहा है। शो से बाहर आते ही उनकी वापसी की दुआ सभी प्रशंसक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
ट्विटर पर एक प्रशंसक ने देवोलीना को लेकर ट्वीट किया। देवोलीना ने जवाब देते हुए ट्वीट किया- 'यह भाग्य का खेल है। यह होना था इसलिए हो गया। जरूर शो में दोबारा जाऊंगी। इस बार घर में वापसी के लिए मेरे पास वजह भी है।' आपको बता दें, देवोलीना और सिद्धार्थ के रोमांस को घर के बाहर और अंदर खूब पसंद किया गया है। 

यह भी पढ़ें- BB13: इस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते ही टूटेगी सिद्धार्थ-शहनाज की दोस्ती, बोलीं-'कभी नहीं करूंगी बात'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें