Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि बीते दिनों वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस को बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके लिए कपड़े, परफ्यूम, जूते सब भेजती है, लेकिन अपनी सफाई पेश करते हुए पारस ने शो के अंदर खराब बर्ताव दिखाने लगे थे, जिसके बाद सलमान खान उन पर गुस्सा भी हो गए थे। वहीं शो के अंदर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच काफी केमस्ट्री देखने को मिल रही है। वीकेंड का वार में यही बात सलमान खान ने पारस को समझाया कि आप गेम में बने रहने के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहे हैं। तब पारस ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और माहिरा मेरी सच्ची दोस्त है। अब इस पूरे वाकये पर माहिरा की मां का बयान आ गया है।