'बिग बॉस 13' के पहले एलिमिनेशन में अभिनेत्री दलजीत कौर बाहर हो गई हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लड़कियां नॉमिनेटेड हुईं। इसमें रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, कोएना मित्रा और दलजीत कौर का नाम शामिल था। बीते 2 हफ्ते में दलजीत ने अच्छा खेल दिखाया था। वो बेवजह ना तो किसी से उलझती हुई दिखीं और ना ही किसी से उन्होंने बदतमीजी की। सलमान ने भी दलजीत की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपनी गरिमा को बनाए रखा। ऐसे में घर से बाहर होते ही दलजीत के फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ गुस्सा निकाला है।