फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मनोज तिवारी ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, ट्वीट कर लिखी ये बात

Wed, 12 Feb 2020 01:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को है । आने वाले शनिवार को सलमान खान विनर के नाम की घोषण कर देंगे । दर्शक सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के विनर का मजबूत दावेदार मानते हैं । वहीं आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है । कुछ दिन पहले रेसलर जॉन सीना ने आसिम की दो तस्वीरें शेयर कर उनका सपोर्ट किया था । ऐसे में सेलेब्रिटीज भी दो गुटों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Manoj Tiwary
सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में मनोज तिवारी आ गए हैं । भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज मनोज ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए ट्वीट किया है और उनके जीतने की कामना की है। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 13 जीतने के लिए शुभकामनाएं देते हुए मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'इस साल की बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के लिए मैं सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहा हूं । आपको ढेर सारी शुभकामनाएं ।'

विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
मनोज तिवारी के अलावा भी कई सितारे लगातार सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं । जीत की रेस में सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज गिल भी शामिल हैं । ऑरमैक्स की लेटेस्ट रेटिंग में सिद्धार्थ शुक्ला बाकी कंटेस्टेंट्स से आगे चल रहे हैं । उनके बाद शहनाज गिल, फिर आसिम रियाज, रश्मि देसाई और आरती सिंह के नाम आते हैं । 

4 of 5
Sidharth Shukla and Rasami Desai - फोटो : twitter
इस तरह सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस का संभावित विजेता माना जा रहा है । हाल ही में घर में एक मशहूर एंकर आए थे। उन्होंने घर में आकर सभी कंटेस्टेंट की अदालत लगाई । यहां सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए । एंकर ने सिद्धार्थ से पूछा कि आपका और रश्मि के रिश्ते का अब स्टेटस क्या है । इस सवाल पर सिद्धार्थ कंफ्यूज नजर आए । सिद्धार्थ ने कहा, 'रश्मि के रिलेशनशिप तो हर महीने बदलते हैं । मुझे रश्मि बहुत ज्यादा अच्छी लगती थी । लेकिन हमारे शो पर एक आर्टिकल आया । जो पेपर में छपा था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
'उसमें ये लिखा था कि मैं सेट पर कितनी समस्या पैदा करता हूं । जबकि जो चीजें उसमें लिखी थीं वो रश्मि किया करती थीं, सेट पर । लोगे सेट पर भी कह रहे थे कि ये तो रश्मि करती हैं, तुम्हारा नाम क्यों लिखा है । इसके बाद से इनके साथ मेरा ये सब चालू हो गया।' बता दें कि रश्मि और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था ।

फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बिग बॉस को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें