फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भोजपुरी' फिल्मों से टेलीवीजन इंडस्ट्री की 'तपस्या' तक, ऐसा रहा रश्मि देसाई का सफर

Wed, 12 Feb 2020 05:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों रश्मि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। रश्मि ने टेलीविजन इंडस्ट्री में आमद तो साल 2006 में ही दे दी थी। लेकिन रश्मि को पहचान मिली साल 2008 में टीवी सीरियल उतरन से। इसी बीच रश्मि ने कई और सीरियल्स के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी। रश्मि के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी बातें।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में जीटीवी के सीरियल 'रावण' से की थी। इस सीरियल में रश्मि ने मंदोदरी का किरदार निभाया था। हालांकि इस सीरियल से रश्मि को खासी पहचान नहीं मिल पाई थी। लेकिन उन्होंने छोटे परर्दे पर अपनी आमद दे दी थी। ये तो थी रश्मि की हिंदी टेलीविजन पर आमद। इससे पहले भी रश्मि भोजपुरी, गुजराती और मराठी सिनेमा में देखी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rashmi Desai
यूं तो रश्मि का सफर साल 2002 में शुरू हो गया था। लेकिन उन्हें पहचान मिली थी साल 2008 में। जीटीवी के सीरियल रावण से तो रश्मि को खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद रश्मि नजर आईं सोनी टीवी के धारावाहिक 'मीत मिला दे रब्बा' में। इस सीरियल में रश्मि का डॉ. मेहर दत्ता का किरदार निभाया था। इस किरदार ने भी रश्मि को खासी पहचान नहीं दिलाई।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
रश्मि को साल 2008 में कलर्स टेलीविजन के शो 'उतरन' से पहचान मिली थी। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसी साल रश्मि ने एक और टीवी सीरियल 'परी हूं मैं' से पहचान बनाने की कोशिश की थी। ये सीरियल जनवरी साल 2008 से शुरू हुआ था और सितम्बर 2008 में खत्म भी हो गया। लेकिन ये सीरियल भी रश्मि के करियर को सफलता दिलाने में कामयाब नहीं रहा जबक् रश्मि इस सीरियल में लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Social Media
इसके बाद रश्मि टीवी सीरियल 'उतरन' में नजर आईं। इस सीरियल ने रश्मि को टेलीविजन का चर्चित चेहरा बना दिया। इसके बाद से ही रश्मि के करियर ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी। इसके बाद रश्मि अपने करियर में लगातार आगे ही बढ़ती रहीं उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रश्मि इसके बाद 'झलक दिखला जा', 'नच बलिये', 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल', 'इश्क का रंग सफेद' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं। रश्मि ने साल 2017 से 2018 के बीच टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। इस सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरियल में रश्मि के साथ अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। फिलहाल रश्मि बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें