फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: नॉमिनेटेड तीन कंटेस्टेंट्स में एक को बेघर करने आ रहा ये शख्स, खौफ में हैं घरवाले

Wed, 12 Feb 2020 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz , Vicky and Mahira - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले के चार दिन तक घर में सात कंटेस्टेंट्स हैं। इन सातों में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से जल्द ही बेघर होने वाला है। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने सोमवार का वार में किया था। इस वक्त घर से बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज कौर गिल हैं। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में विक्की कौशल घरवालों को डराते हुए और किसी को बेघर करने आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : twitter
इस वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले अनहोनी घटनाओं से डरते दिखे। शो में कन्फेशन रूम में विक्की कौशल नजर आए। विक्की कौशल के आते ही घरवालों को घर में अजीबोगरीब चीजें दिख रही हैं। जिसे देखकर वो सभी डर रहे हैं। हालांकि घरवालों को बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि विक्की कौशल के इशारे पर ये सब कुछ घर में हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : twitter
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर विक्की कौशल ऐसा क्यों कर रहे हैं। दरअसल, विक्की की फिल्म 'भूत' 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसी के प्रमोशन के लिए विक्की 'बिग बॉस 13' में पहुंचे। 'बिग बॉस' के 11 फरवरी का एपिसोड खत्म  होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि विक्की घरवालों से कहते नजर आए कि आप में से किसी एक के घर में बिताए ये आखिरी पल है। ये सुनते ही सबके चेहरे का रंग उड़ जाता है। 
 

4 of 5
Mahira Sharma and Sania Sharma - फोटो : twitter
ऐसे में देखना होगा कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि माहिरा शर्मा घर से बेघर हो गई हैं। अब इन खबरों पर माहिरा की मां सानिया शर्मा ने बयान दिया है। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट से बात करते हुए सानिया ने कहा- 'नहीं, मेरी बेटी शो से बाहर नहीं हुई है। मैं पिछले पांच दिनाें से ये बातें सुन रही हूं। माहिरा शर्मा के अंदर ही हैं।' माहिरा शर्मा के घर से बेघर होने की खबरें पहले भी आई थीं जो कि महज अफवाह साबित हुईं। उस वक्त भी माहिरा की मां का बयान आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
एक इंटरव्यू में माहिरा की मां ने कहा था- 'आप क्या बात कर रहे हैं? मैंने जब माहिरा के बेघर होने की बात सुनी तो कलर्स चैनल को फोन किया। चैनल ने इन खबरों को गलत बताया। सानिया ने आगे कहा कि उन्होंने तो मुझे माहिरा के एक हफ्ते के कपड़े भेजने को कहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि माहिरा शो से बाहर हो रही है।' 

Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट का हुआ ब्रेकअप, सलमान खान के साथ फिल्म में आ चुकी हैं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें